सपनों की हकीकत क्या है? क्या हम सपने में जो देखते हैं वह सच होता है? हम दिनभर जिन घटनाओं या व्यक्तियों के बारे में सोचते हैं वही हमारे सपने में आते हैं या इनके पीछे कोई गहरा राज छिपा हुआ है?
जब व्यक्ति नींद में होता है तो वह कुछ ऐसे-ऐसे दृश्य देखता करता है जिनका हकीकत से भले ही कोई वास्ता ना हो लेकिन उसे यह अनुभव एकदम वास्तविक प्रतीत होता है. उन घटनाओं का उस व्यक्ति से ऐसा संबंध बन जाता है कि वह चाहकर भी उसे भूल नहीं पाता. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जिन घटनाओं को आप सपने में देखते हैं उनका व्यक्ति के जीवन से गहरा संबंध होता है. नींद में दिखाई देने वाली घटनाएं आपको आगामी जीवन के लिए सचेत करती हैं. भले ही अधिकांश लोग इन्हें मात्र सपना समझकर नजरअंदाज कर दें लेकिन आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो सपने में आने वाली घटनाओं को गंभीरता से लेते हैं. ज्योतिषियों का कहना है कि स्वाभाविक तौर पर लड़कों को लड़कियों से संबंधित स्वप्न अधिक दिखाई देते हैं. ज्योतिषियों के अनुसार आपको मिलने वाला फल महिला की अवस्था पर निर्भर करता है.
1. सपने में बूढ़ी औरत को देखना: अगर कोई व्यक्ति अपने सपने में सफेद साड़ी पहने किसी बूढ़ी औरत को देखता है तो उसे धन, संपत्ति और सामाजिक लाभ मिलने की संभावना प्रबल हो जाती है.
2. सपने में जवान औरत: अगर आप अपने सपने में किसी जवान औरत को देखते हैं तो इसका स्पष्ट अर्थ है कि जल्द ही आपके जीवन में प्रसन्नता और धन का आगमन होने वाला है.
3. स्त्री का बात करना: आप सपने में अगर किसी स्त्री से बात कर रहे हैं तो आपके सामाजिक सम्मान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना बन जाती है.
4. बूढ़ी स्त्री का हंसना: अगर आप अपने सपने में किसी बूढ़ी स्त्री को हंसते हुए देखते हैं तो निकट भविष्य में सुख और समृद्धि प्राप्त होने की पूरी संभावना है.
5. सुंदर लड़की या परी का दिखना: अगर किसी व्यक्ति को अपने सपने में बहुत आकर्षक स्त्री या परी दिखाई देती हैं तो सुख और धन प्राप्ति के योग बनते हैं. पारिवारिक विवादों की समाप्ति और शुभ समाचारों के आगमन का संकेत मिलता है.
6. कुरूप स्त्री का दिखना: अगर सपने में आपको कोई बेहद कुरूप स्त्री दिखाई दें तो यह आने वाली परेशानियों और बाधाओं का संकेतक है. व्यक्ति को निकट समय में कई समस्याओं से उलझना पड़ सकता है.
7. आभूषणों से सुसज्जित स्त्री: अगर किसी पुरुष को अपने स्वप्न में धन और आभूषणों से लैस कोई स्त्री दिखाई देती है तो उस व्यक्ति के सभी रुके हुए काम पूरे होने की संभावनाएं बनती हैं.
8. सुंदर स्त्री का आलिंगन: अगर कोई व्यक्ति अपने सपने में किसी सुंदर स्त्री का आलिंगन करता है तो जल्द ही विभिन्न प्रकार के सुख प्राप्त होने वाले होते हैं.
9. स्त्री का मुस्कुराना: अगर सपने में आपको मुस्कुराती स्त्री दिखाई दी है तो काफी धन मिलने की संभावना रहती है.
Wednesday, May 11, 2016
क्या कहता है सपने में स्त्री का आना ?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment