प्यार एक ऐसा अनोखा एहसास है कि लोगों के मरने के बाद भी कायम रहता है. किसी ने सही ही कहा है कि जिसे एक बार सच्चा प्यार हो जाए उस पर दुनिया की बातों का कोई असर नहीं पड़ता. कुछ ऐसी ही हैरान कर देने वाली घटना है. दरअसल, अमेरिका की एक महिला ने एक खुलासा किया है कि उसने अपने पति की डेथ के बाद उसके स्पर्म को निकाल कर अपने पास सहेज कर रखा है. इस महिला का नाम एना क्लार्क है. एना ने अपने पति के स्पर्म को निकालने और प्रिजर्व करने के लिए एक डॉक्टर को काम पर रखा था. एना के अनुसार उसने ऐसा इसलिए किया ताकि वो एक दिन अपने पति माईकल के बच्चे की मां बन सके.
बीते साल उसके पति की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी. गौरतलब है कि एना और माइकल की शादी पिछले साल हुई थी. 25 साल के माइकल जो मैरीन कॉप में एक उच्च श्रेणी के वकील थे, की पोस्टिंग शादी के बाद ही ओवरसीज में हो गई थी इसलिए इस दम्पति ने पोस्टिंग के लिए जाने से पहले अपनी आख़िरी छुट्टियां साथ मनाने का विचार किया. इसके लिए उन्होंने कैलिफ़ोर्निया हाईवे पर बाइक से लॉन्ग ड्राइव करने का प्लान बनाया.
उनकी इस रोमांचक यात्रा के दौरान माइकल का बाइक पर से संतुलन बिगड़ गया और उनका एक्सीडेंट हो गया, जिसमें एना तो बच गई लेकिन माइकल को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. जब एना से स्पर्म के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था ‘कि मैं अपने अकेलेपन को दूर करना चाहती थी. मुझे सिर्फ माइकल के बच्चे की मां बनना था. इसके अलावा एना ने ये भी कहा कि अगर भविष्य में मेरी शादी किसी दूसरे व्यक्ति से होती है तो भी माइकल मेरा पहला प्यार रहेगा और मैं उसके स्पर्म से ही मां बनना चाहूंगी.
इसके लिए मैं अपने पार्टनर के सामने ये शर्त रखूंगी. उल्लेखनीय है कि एक मृत शरीर से स्पर्म को निकालने की प्रक्रिया लगभग 40 वर्षों से की जा रही है. किसी भी डेड बॉडी से 24 से 36 घंटों के अंतर्गत स्पर्म को निकालना जरूरी होता है.
No comments:
Post a Comment